फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व गन्ना मंत्री के नाम का शिलापट किया क्षतिग्रस्त, भाजपाइयों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। असामाजिक तत्वों ने बृहस्पतिवार रात गढ़ीपुख्ता से थानाभवन जाने वाले मार्ग पर लगे पूर्व गन्ना मंत्री का शिलापट तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी पाकर भाजपाइयों में आक्रोश है। भाजपा नेता अब असामाजिक तत्वों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने गढ़ीपुख्ता से थानाभवन वाया कैल शिकारपुर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास कराया था। इसके लिए बाकायदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के नाम का शिलापट लगाया गया था। असामाजिक तत्वों ने बृहस्पतिवार रात शिलापट तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन माह पूर्व क्षेत्र के गांव भाटू में भी असामाजिक तत्वों ने ऐसे ही मार्ग के शिलापट को तोड़ दिया था। जिनका आज तक कोई पता नहीं चल पाया है। अब दूसरी बार ऐसी ही वारदात होने से भाजपाईयों में आक्रोश है। इस दौरान भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बब्बल कुरैशी, अनुकूल गिरी, अनुज कश्यप, केशव गिरी, अनुज कश्यप, रवि सैनी, ब्रह्म सैनी, तौसीफ कुरैशी, गोविंद सैनी, जमील, यूसुफ कुरैशी, मनीष सैनी, रामू सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें