फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो चिकित्सकों के ट्रांसफर के बाद जिला अस्पताल में ओटी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल बनने के ढाई साल बाद शुरू हुई थी ओटी, अब फिर हुई बंद
विज्ञापन

- 19 दिसंबर 2022 को किया गया था पहला ऑपरेशन, अब मरीज बिना ऑपरेशन के लौट रहे वापस
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। ढाई साल जिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर को काफी मशक्कत के बाद शुरू किया गया था, लेकिन अब दो चिकित्सकों का तबादला होने के बाद एक बार फिर ओटी को बंद कर दिया गया। क्योंकि जिन चिकित्सकों पर ऑपरेशन करने की जिम्मेदारी थी, उनको सहारनपुर व मुरादाबाद भेज दिया गया है। अब तक एक दर्जन के करीब मरीज बिना ऑपरेशन के ही वापस लौट रहे और उनको प्राइवेट अस्पताल में ही अपना ऑपरेशन कराना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में ओपीडी 16 अगस्त 2021 को शुरू की गई थी और अस्पताल बनकर 2020 में तैयार हो गया था। लेकिन कोरोना के कारण अस्पताल को हैंडओवर नहीं किया गया था। जिसके बाद एक साल मरीजों को ओपीडी के लिए इंतजार करना पड़ा। वर्ष 2021 से जिला अस्पताल में सिर्फ ओपीडी चल रही थी और वहां मरीजों की जांच करने के बाद चिकित्सक दवाई देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने काफी मशक्कत के बाद ऑपरेशन थियेटर शुरू कराया और वहां ऑपरेशन करने के लिए सभी सामान की व्यवस्था कराई। 19 दिसंबर को पहला ऑपरेशन किया गया था, जो सफल रहा। उसके बाद भी कई ऑपरेशन किए गए। लेकिन वर्ष 2023 जनवरी में शासन ने तैनात दोनों शल्य चिक्तिसकों का तबादला कर दिया। इनमें डॉक्टर विजय कुमार को मुरादाबाद, डॉ. ओपी सिंह को सहारनपुर भेज दिया गया। दोनों चिकित्सक के तबादला होने के बाद ऑपरेशन थिएटर पर ताला लग गया है। ऑपरेशन न होने से अब तक 10-15 मरीजों को वापस लौटना पड़ा है। ऐसे में अब मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों की तरफ रुख करते हुए महंगा इलाज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें