फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीएचसी से हड्डी रोग विशेषज्ञ और एक्स रे टैक्नीशियन का जिला अस्पताल में हुआ स्थानांतरण

Fri, 05 Jul 2024 04:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पर नियुक्त हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव अग्रवाल और एक्स रे टैक्नीशियन का जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर अभी किसी की नियुक्ति नहीं हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार के आदेश पर हड्डी रोग विशेषज्ञ को रिलीव कर दिया है, जिससे मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव अग्रवाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पर संबद्ध किया गया था। हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने से मरीजों को इलाज की सुविधा मिली थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना 70-80 मरीज हड्डी रोग संबंधी आ रहे हैं। अब शासन ने डॉ. राघव अग्रवाल का स्थानांतरण जिला संयुक्त चिकित्सालय में कर दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार के आदेश पर डॉ. राघव अग्रवाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रिलीव कर दिया गया है। अब यहां पर फिर से हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त हो गया है। जबकि जिला संयुक्त चिकित्सालय में अब दो हड्डी रोग विशेषज्ञ हो गए हैं। वहां पर डॉ. रामनिवास पहले से ही हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त हैं।
इसके अलावा शासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में कई साल से नियुक्त एक्स रे टैक्नीशियन विनोद कुमार का जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्थानांतरण किया है। विनोद कुमार को अभी रिलीव नहीं किया गया है। सीएचसी पर रेडियोलोजिस्ट का पद भी रिक्त चल रहा है। विनोद कुमार के रिलीव होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नई नियुक्ति होने तक मरीजों के एक्स रे की सुविधा बंद हो जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार का कहना है कि मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश मिलने पर विनोद कुमार को रिलीव किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना 80 से 90 मरीजों के एक्स रे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें