शामली की पंजाबी कॉलोनी में भजन गायक स्व. अजय पाठक की पुण्यतिथि पर हवन करते परिजन।
- फोटो : SHAMLI
शामली। श्री बालाजी सेवा समिति आठ्ठे वाला मंदिर की ओर से नववर्ष से पूर्व दिवस पर बालाजी यज्ञ का आयोजन किया गया।
पंडित प्रशांत पांडे ने विधि विधान से पूजा-अर्चना व महायज्ञ कराया। जिसमें सभी भक्तों ने आहुति दी। पूर्णाहुति में गोले में सामग्री भरकर आहुति डाली गई। सर्दी के बावजूद भी काफी संख्या में भक्त यज्ञ में पहुंचे। समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार मित्तल ने बताया कि बालाजी का यज्ञ हर सप्ताह मंगलवार और शनिवार की सुबह सात बजे किया जाता है। 22 वर्षों से यह लगातार चल रहा है। अगला बालाजी का यज्ञ तीन जनवरी को होगा। इस अवसर पर गौरव मित्तल, मनोज मित्तल, अंकुर गोयल, मनोज डेरी वाले, गौरव संगल, संजीव संगल, अनिल, रमेश नामदेव, अमित आदि मौजूद रहे। संवाद