फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से निकाली जा रही पाइप लाइन का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव से निकाली जा रही पाइप लाइन का विरोध
विज्ञापन

शामली, कैराना। मामोर झील के पानी के निस्तारण के लिए बनाए जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की पाइप लाइन को गांव के बाहर से निकलवाने की मांग की गई। मंगलवार को गांव मवी निवासी आधा दर्जन ग्रामीणों ने तहसीलदार प्रियंका जायसवाल को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि उनके गांव के पास मामोर झील के पानी के निस्तारण के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। ट्रीटमेंट प्लांट बनाने से पहले बताया गया था कि किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। यमुना नदी में पानी ले जाने के लिए उनके गांव के बीचोंबीच पाइपलाइन बिछाई जा रही है और यमुना नदी में प्वाइंट तैयार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि वहां पर उनके श्मशान भी हैं। ग्राम वासियों ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की पाइप लाइन को गांव के बीच से न निकलवाकर गांव के बाहरी रास्ते से निकलवाने की मांग की है। इस दौरान मित्रसेन, देशराज, विनोद, आचार्य, सलेक, शिव कुमार, ओमवीर सिंह, रवि, रमेश चंद, पवन, किरण पाल, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें