फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में ओपीडी पहुंची 1300 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गर्मी व लू के चलते जिला अस्पताल में मरीज बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा मरीज बुखार, नजला-खांसी और डायरिया के आ रहे हैं। वहीं चिकित्सक मरीजों को गर्मी से बचने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल में 1300 से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में 1300 के करीब मरीज रोजाना पहुंचते हैं, जबकि सीएचसी शामली में 300 के आसपास मरीज आ रहे हैं। इन मरीजों में बुखार, नजला व खांसी के मरीज ज्यादा हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा का कहना है कि गर्मी की वजह से डायरिया, चर्म रोग और बुखार के केस ज्यादा आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मौसम में लोगों को गर्मी से बचाव करना चाहिए। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को धूप में जाने से बचना चाहिए। अगर कोई समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं। खुद से कोई दवा न लें।
विज्ञापन

-वायरल बुखार के कारण

किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना

दूषित या संक्रमित भोजन, पानी ग्रहण करना

कीड़े मकोड़ों के काटने से भी प्रसार होता है





ये आ रहे लक्षण-

-चिड़चिड़ा होना, शांत रहना।

-खाने का मन नहीं होना, बच्चे का बहुत ज्यादा रोना।

-सुस्त होना, आंखों का लाल होना।

-सांस लेने में परेशानी, उल्टी होना।

-खाने और सोने की आदतों में बदलाव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें