फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी कैराना में ओपीडी बंद हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान ही वृद्ध महिला के कोरोना पॉजिटिव का पता चलने पर सरकारी अस्पताल में अगले आदेश तक ओपीडी बंद कर दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मोहल्ला आलकला निवासी 70 वर्षीय वृद्धा को बुखार और खांसी नजला व सांस की समस्या होने पर एंबुलेंस द्वारा सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। इसके बाद डॉक्टर सहित स्टाफ के तीन लोग वृद्धा का उपचार करने में लगे थे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने पीपीई किट नहीं पहन रखी थी। उपचार के दौरान वृद्धा के कोरोना पाजिटिव होने का पता चला तो स्वास्थ्य कर्मी सन्न रह गए। बाद में वृद्धा को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया जबकि तीनों स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया। साथ ही अगले आदेश तक सरकारी अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं बंद कर दी गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सरकारी अस्पताल की ओपीडी बंद कर दी गई है। अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें