फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ! एक हाथ में हैंडिल, दूसरे में मोबाइल

Sun, 18 Feb 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली में फोन पर बात करता जाता बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में जान बेशकीमती है, इसकी परवाह कीजिए। छोटी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। ऐसी बातें समझाते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस खूब जतन करती है, लेकिन लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। आलम यह है कि बगैर हेलमेट के बाइक चलाएंगे और ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन पर बात भी करते रहेंगे। रविवार को अमर उजाला ने अभियान के तौर पर ऐसे लोगों को कैमरे में कैद किया, जो दुपहिया वाहनों को चलाते समय न तो हेलमेट लगाते हैं और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग भी करते हैं। शहर की अधिकांश सड़कों पर ऐसे नजारे देखने को मिले, जब कोई बाइक से तो कोई स्कूटर से दौड़ा चला जा रहा था। हेलमेट भी नहीं पहन रखा था और एक हाथ से वाहन का हैंडिल थाम रखा था, तो दूसरे हाथ से मोबाइल फोन कान पर लगा रखा था। शहर के एमएसके रोड, हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड और बुढाना रोड पर ऐसे नजारे खूब देखने को मिले। खतरनाक है बाइक चलाते समय मोबाइल का प्रयोग बाइक चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना जानलेवा साबित हो सकता है। पूर्व में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जब दुपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के कारण हादसा हो गया। बावजूद इसके लोग समझने को तैयार नहीं हैं। किसी भी प्रकार का वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। खासकर दुपहिया वाहन चलाने में ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने वाले खुद को जोखिम में डालने के साथ ही दूसरों के लिए भी परेशानी बनते हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। - डाक्टर अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें