फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने में बिकते हैं सिर्फ 30 प्लेटफार्म टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रेलवे स्टेशन पर अक्सर भीड़ होती हैं, लेकिन प्लेटफार्म टिकट महीने में सिर्फ 30 ही बिकते हैं। यानी एक दिन में केवल एक ही टिकट बिकता है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जाने के लिए लोगों को प्लेटफार्म टिकट लेना होता है। वर्तमान में इसकी कीमत 10 रुपये है। नियमानुसार यदि किसी भी व्यक्ति को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जाना है, तो उसे पहले टिकट काउंटर से प्लेटफार्म टिकट खरीदना होगा। किसी यात्री के साथ उसका परिवार का कोई सदस्य भी उसे ट्रेन में बैठाने जा रहा है, तो उस पर भी ये नियम लागू होगा। ये व्यवस्था रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के लिहाज से बनाई गई है, लेकिन इसका गंभीरता से पालन नहीं हो रहा। खुद रेलवे के आंकडे़ इसकी गवाही दे रहे हैं। रेलवे के वाणिज्य कर निरीक्षक राज रतन सिंह के अनुसार शामली रेलवे स्टेशन पर प्रतिमाह 30 टिकट प्रतिमाह प्लेटफार्म टिकट बिकते हैं। यानी रोजाना एक टिकट का ही औसत है, जबकि स्टेशन पर लोगों की खासी भीड़ देखी जा सकती है। इन आंकड़ों से साफ है कि लोग प्लेटफार्म पर जाने के लिए टिकट नहीं लेते। खुद रेलवे भी इसके प्रति ज्यादा गंभीर नजर नहीं लग रहा। जीआरपी की भी इसके लिए जिम्मेदारी बनती है। यदि स्टेशन पर गंभीरता से चेकिंग हो तो ना केवल रेलवे की आय बढे़गी बल्कि सुरक्षा के लिए भी ये जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें