फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन रोजगार मेला कल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आजादी का अमृत महोत्सव की शृंखला में जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर बुधवार को ऑनलाइन रोजगार मेला का आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि ऑनलाइन साक्षात्कार के लिए मंगलवार शाम तक सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मलित होने हेतु अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर जॉब सीकर के रूप में ऑनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों द्वारा रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु अपनी सेवायोजन की आईडी एवं पासवर्ड द्वारा लॉगइन कर रोजगार मेला जनपद शामली में प्रदर्शित हो रही कंपनियों में अपनी शैक्षिक योग्यतानुसार आवेदन कर सकते है। रोजगार मेला हेतु शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर , स्नातक, आईटीआई आदि उर्त्तीण है। जिसके लिये आयु सीमा 18-35 वर्ष निर्धारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें