फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: निजी चिकित्सक से 34 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमेरिका की निवासी बताकर महिला ने भारत में व्यापार करने का दिया झांसा
विज्ञापन

- एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर निवासी निजी चिकित्सक से महिला ने भारत में व्यापार करने का झांसा देकर ऑनलाइन 34 लाख रुपये ठग लिए। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में निजी चिकित्सक की तरफ से चार नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला ने अपने को अमेरिका की निवासी बताया है।
शामली के करनाल रोड विकास नगर निवासी निजी चिकित्सक बासिल ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पिछले महीने 19 जनवरी को उसके पास एक महिला का मैसेज आया। उस महिला ने अपने को उनका पुराना मित्र बताया। महिला ने बताया कि वह भारत में व्यापार करने के सिलसिले में आई है। वह छह करोड़ 89 लाख 93 हजार 310 रुपये का ड्राफ्ट लिए हुए है। मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने उन्हें रोक रखा है। चिकित्सक से महिला ने मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक महिला के झांसे में आ गए और उन्होंने महिला के बताए अनुसार मनीष पेंथर, सतीश बाथम, युवराज सिंह, आकाश झा के नाम से अलग-अलग बैंक खातों में करीब 34 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जब उससे और रकम जमा कराने को कहा गया तो उसे ठगी होने का अहसास हुआ। इसके बाद चिकित्सक ने एसपी अभिषेक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में मनीष परिहार, सतीश बाथम, युवराज सिंह, आकाश झा व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चिकित्सक की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है। चिकित्सक को महिला ने खुद को अमेरिका के टेक्सास की निवासी बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें