फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हथियार लहराने के मामले में एक छात्र की हुई पहचान, अन्य की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काकानगर में 10-12 युवकों द्वारा हथियार हलराने और एक युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने एक छात्र को ट्रेस किया है। अन्य की जांच के लिए दो टीमें गठित की हैं। जांच के बाद दहशत फैलाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मामले में पुलिस ने अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे 10-12 युवक हाथों में बेल्ट, धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर मोहल्ला काकानगर में पहुंचे थे। बताया कि इस दौरान उन युवकों ने वहां पर एक युवक के साथ मारपीट की। इस दौरान युवकों ने गलियों में हथियार लहराए, जिसे देखकर मोहल्लेवासी सहम गए। कुछ लोगों ने युवकों को घेरकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल से हथियार लहराने वाले युवकों का वीडियो बना लिया।
कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया यह मामला जानकारी में आया है, लेकिन किस युवक से मारपीट की गई। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई और न ही इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर दी है। आतंक फैलाने के उद्देश्य से मोहल्ले में घूमने वाले एक युवक की तलाश की गई है, वह छात्र है। अन्य की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

....
छात्रों के दो गुटों में हो गया था विवाद
पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। एक गुट के छात्र ही हथियार आदि लेकर वीडियो में जाते दिखाई दे रहे हैं। लोगों से भी युवकों को पहचानने में मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें