फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह पहले बनी नई सड़क एक साइड धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। तीन माह पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई सड़क एक साइड से धंस गई। इसके बाद नई सड़क में दरार आ गई। भाकियू कार्यकर्ता ने ट्वीट करके पीडब्ल्यूडी से सड़क की मरम्मत कराने तथा सड़क बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले कैराना से झिंझाना के गाड़ी वाले चौराहे पर पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क बनाई गई थी। हाल ही में हुई बारिश के कारण नई सड़क ग्राम पंचायत गोगवान के बस स्टैंड के पास से एक साइड से धंस गई। सड़क में बड़ी दरार आ गई है। गांव गोगवान निवासी कार्यकर्ता आमिर अली ने ट्वीटर अकाउंट से सड़क के फोटो डालकर मुख्यमंत्री, डीएम शामली, पीडब्ल्यूडी व सांसद प्रदीप चौधरी से सड़क की मरम्मत कराने तथा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने से भाकियू कार्यकर्ता ने ग्रामीणों के साथ होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की आशंका जताई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें