शामली जनपद में मोपेड को बचाने के प्रयास में चूने के बोरों से लदा ट्रक ट्रैक्टर से टकरा कर पलट गया। वहीं पीछे से आ रहे बाइक सवार मामा-भांजे ट्रक में लदे चूने के बोरों के नीचे दब गए। मामा की मौके पर मौत हो गई। वहीं भांजे को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। बताया गया कि मामा-भांजा भैयादूज के लिए बाबरी जा रहे थे।
कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब सात बजे शामली की ओर से चूने के बोरों से लदा ट्रक गलत साइड में चलते हुए अचानक एक मोपेड के सामने आने पर अनियंत्रित हो गया। वहीं थाना भवन की ओर से जा रहे ट्रैक्टर से टकराने के बाद विद्युत ट्रांसफार्मर से टकराकर पलट गया। ट्रक के पास से गुजर रहे बाइक सवार थानाभवन निवासी सचिन पुत्र वीरेंद्र मोहल्ला रोगनगरान और उसका मामा गोसगढ़ अहाता निवासी राकेश के ऊपर ट्रक में लदे चुने के बोरे गिरने से दोनों दब गए।
यह भी पढ़ें: Baghpat: राम रहीम ने शिष्या को दिया रूहानी दीदी का नाम, यूटयूब पर हनीप्रीत को कर रहा है प्रमोट
बताया गया कि ट्रैक्टर चालक नौशाद पुत्र गफ्फार ने कूद कर जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। बोरे हटाकर राकेश और सचिन को निकाला गया। हालांकि राकेश की तब तक मौत हो चुकी थी। सचिन को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: हादसों का कहर: दीपावली के बाद पांच परिवारों में पसरा मातम, तीन दोस्तों समेत पांच की मौत, हर तरफ मचा कोहराम