कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम निवासी 53 वर्षीय मेहंदी हसन विवाह शादियों में पेंट लगाने का कार्य करता है। रविवार को मेहंदी हसन राजकीय अस्पताल के पीछे एक शादी समारोह में टेंट लगा रहा था। इसी बीच मेहंदी हसन अस्पताल के पीछे से जा रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आस पड़ोस के लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे मेहंदी हसन को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मेहंदी हसन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।