फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल, दूसरा गिरफ्तार

Sat, 13 Jul 2024 03:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस की सहारनपुर लिंक बाईपास पर मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से 10 दिन पहले युवक से लूटी गई बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात आदर्श मंडी पुलिस की बनत के पास सहारनपुर लिंक बाईपास पर बाइक पर आ रहे दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया जिसे कांबिग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गोली से घायल बदमाश का नाम अमित उर्फ सन्नी निवासी आदमपुर थाना बाबरी है जबकि दूसरे बदमाश का नाम नितिन उर्फ विक्की निवासी आदमपुर है।
एएसपी के मुताबिक बदमाशों के कब्जे से लूटी गई बाइक, तमंचा, चार कारतूस और दो खो बरामद हुए है। यह बाइक बदमाशों ने दो जुलाई की रात को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा निवासी कासिम से आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव सेंहटा उपरिगामी पुल के पास से लूटी थी। एएसपी ने बताया घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। पकड़े गए बदमाश अमित पर लूट, हत्या के प्रयास समेत करीब 12 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें