शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने कस्बा बनत में 15 दिन पहले हुई समीर की हत्या में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में बस स्टैंड पर नौ सितंबर की रात को मामूली कहासुनी होने पर मोहल्ला प्रेम नगर निवासी समीर को कुछ युवकों ने पीट-पीटकर उसे घायल कर दिया था। घायल को सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने कस्बे के आठ युवकों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में तीन आरोपी वतनराज, वरदान और आशीष को पूर्व में गिरफ्तार कर चुुकी है, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। बुुधवार को थाना आदर्श मंडी पुलिस ने आरोपी रोहित उर्फ भौंदा निवासी कस्बा बनत को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान साजिद उर्फ राजू निवासी नौकुआं रोड शामली को 175 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।