फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में उफान पर यमुना नदी, बाढ़ चौकियां अलर्ट

विज्ञापन
शामली जनपद के कस्बा कैराना में युमना का बढ़ता जलस्तर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते तथा हथिनीकुंड बैराज से निरंतर पानी छोड़े जाने से कैराना में यमुना उफान पर है। वह चेतावनी बिंदु से 1.20 मीटर नीचे बह रही है। इस वर्ष यह जलस्तर सर्वाधिक रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, खादर के किसानों की चिंता बढ़ गई है। बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट किया गया है।
मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून की वर्षा के चलते पिछले कई दिन से यमुना में पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिससे जलस्तर में वृद्धि हो रही है। शनिवार को यमुना का जलस्तर 229.55 मीटर पर था। हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 23 हजार 891 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसके चलते रविवार सुबह आठ बजे जलस्तर 229.80 मीटर पर पहुंच गया। इस वर्ष में अभी तक यह सर्वाधिक है। यमुना का चेतावनी बिंदु 231 मीटर व खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है।
विज्ञापन

उधर, रविवार सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 13 हजार 717 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। यह करीब 24 घंटे में कैराना तक पहुंच जाएगा। दूसरी ओर, यमुना का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे स्थित मंदिर में पानी घुस गया है। इससे खादर क्षेत्र के किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें दिख रही हैं। पूर्व में यमुना किसानों की फसलों को बर्बाद कर चुकी है। हालांकि, इस बार क्षेत्र में अभी तक नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट करते हुए निगरानी के निर्देश दिए हैं। ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि यमुना के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट किया गया है।
आधार नंबर निर्वाचक नामावली से अटैच करने को लगे विशेष कैंप
फोटो
कैराना। क्षेत्र में मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाकर बीएलओ ने निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित मतदाताओं के आधार नंबर एकत्रीकरण करने व त्रुटियां दुरुस्त करने हेतु फार्म 6बी भरने का कार्य किया।
विज्ञापन

रविवार को तहसील क्षेत्र के मतदान केंद्र एवं मतदेय स्थलों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएलओ ने निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित मतदाताओं के स्वेच्छा से आधार नंबर एकत्र किए। आधार कार्ड नंबरों को मतदाता के रिकार्ड से संबद्ध किया जाएगा। इसके अलावा त्रुटियां दुरुस्त कराने के लिए भी मतदाता पहुंचे। उनके प्रपत्र जमा किए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें