यमुना में डूबी हरियाणा से आई वृद्धा
कैराना (शामली)। पानीपत से यमुना में पूजा सामग्री विर्सजन करने आई वृद्ध डूब गई।
रविवार दोपहर बाद करीब साढे़ तीन बजे हरियाणा के पानीपत की गीता कॉलोनी निवासी सुमित्रा (65) अपने घर में रखी पूजा की सामग्री यमुना में हरियाणा की साइड विर्संजन करने के लिए आई थी। इसी दौरान सुमित्रा यमुना के पानी में डूब गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। करीब एक घंटे बाद गोताखोरों ने शव को यमुना से बाहर निकाला। मृतका का बेटा दौलतराम व अन्य मौके पर पहुंचे। उनकी मां सुमित्रा पिछले चार-पांच दिन से घर में रखी पूजा सामग्री व खंडित मूर्तियों को यमुना में विसर्जित करने की बात कह रही थी। आज अकेली ही घर से पूजा सामग्री व मूर्तियां लेकर यमुना नदी पर आ गई। बाद में परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ पानीपत ले गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सपुर्द कर दिया है।