शामली, कैराना। कोतवाली में बड़े व छोटे पुराने वाहनों की नीलामी की गई, लेकिन वाहनों की कीमत अधिक होने के कारण किसी भी वाहन खरीदने वाले ने बोली नहीं लगाई।
सोमवार को एसडीएम के आदेश पर कैराना कोतवाली में विभिन्न मुकदमों से संबंधित 115 छोटे वाहन और 35 बड़े वाहनों की नीलामी की जानी थी। प्रशासन ने सभी 150 वाहनों की कीमत का आंकलन 72.24 लाख रुपये तय किया था। दोपहर करीब एक बजे करीब एक दर्जन वाहन खरीदार भी कोतवाली पहुंचे। लेकिन वाहनों की कीमत अधिक देखकर किसी भी खरीदार ने कोई बोली नहीं लगाई। जिस कारण कोतवाली में एक भी वाहन की बिक्री नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि कोतवाली में किसी भी पुराने वाहन की बिक्री नहीं हुई है।