फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा चक्की के पट्टे की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। गांव बाबरी में देर रात आटा चक्की के पट्टे की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। बाबरी निवासी सत्यपाल (62) ने घर के निकट आटा चक्की लगाई हुई थी। बुधवार रात्रि करीब नौ बजे सत्यपाल चलती चक्की के पट्टे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें शामली के निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शवयात्रा में राजनैतिक, सामाजिक और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे। सत्यापाल करीब चार दशक से आटा चक्की पर पिसाई का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार सुबह जब उनकी मौत होने की सूचना मिली तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें