संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। अलीगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब कांड के बाद एसडीएम ने सीओ और आबकारी निरीक्षक के साथ कैराना, कांधला में शराब की दुकानों पर जांच की।
डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर शुक्रवार रात में ही एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, सीओ जितेंद्र कुमार और आबकारी निरीक्षक अजय यादव ने पुलिस बल के साथ कैराना में तहसील के सामने, सीओ आफिस के सामने व कांधला में कैराना रोड व दिल्ली रोड पर अंग्रेजी व देसी शराब की दुकानों पर जांच की। इस दौरान टीम ने रजिस्टर से स्टाक को मिलान किया। साथ ही ओवर रेटिंग और अवैध शराब के बारे में गहनता के साथ जांच की। एसडीएम ने बताया कि डीएम के आदेश पर शराब की दुकानों पर जांच की गई थी। कहीं पर अनियमितता नहीं पाई गई।