फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: समय से दफ्तर नहीं पहुंचते अफसर, फरियादी परेशान

Fri, 19 Jan 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर खाली पडी अ​​धिसाशी अ​भियंता  की कुर्सी
विज्ञापन
शामली। भले ही अधिकारियों के आदेश हों कि सुबह 10 बजे कार्यालयों में पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुनना है, मगर जिले के कुछ अधिकारी समय पर पहुंचना ही मुनासिब नहीं समझते है। घने कोहरे का बहाना बननाकर देरी से कार्यालय में पहुंच रहे हैं। यही नहीं, लंच के बाद कार्यालय में आना मुनासिब नहीं समझा जाता है। टीम ने बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के कार्यालयों का जायजा लिया। सुबह और लंच के समय जिला विकास अधिकारी, एक्सईएन आदि नहीं मिले। हालांकि, बीएसए, एसई, एडीएम और अन्य अधिकारी कार्यालयों में फरियादियों की समस्या सुनते नजर आए। पड़ताल के दौरान कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला....
विज्ञापन

स्थान : विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी का कार्यालय
टीम ने यहां पर पहले सुबह 10:41 बजे जायजा लिया। मुख्य विकास अधिकारी का कार्यालय खाली पड़ा था। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे भी जायजा लिया तो कार्यालय खाली पड़ा था। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वह छुट्टी चले गए थे, ट्रेन लेट थी। इसके कारण वह देरी से पहुंचे।
स्थान : जिला विकास अधिकारी
संवाददाता 10:50 बजे यहां पर पहुंचा। कार्यालय खाली पड़ा हुआ था। एक कर्मचारी ने कहा कि साहब जल्द ही आने वाले हैं, मगर अधिकारी नहीं पहुंचे थे। दोपहर बाद 3 बजे भी कार्यालय खाली था।
विज्ञापन


स्थान : समाज कल्याण अधिकारी
टीम 10:55 बजे कार्यालय पर पहुंची तो कार्यालय खुला हुआ था, मगर अधिकारी कहीं दूर-दूर तक नजर नहीं आए। दोपहर बाद 3:10 बजे समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में ही काम निपटा रहे थे। बताया कि सुबह के समय थोड़ा लेट हो गए थे। कलक्ट्रेट में मीटिंग में गए हुए थे।
स्थान : एक्सईएन प्रथम कार्यालय
10:20 बजे तक भी एक्सईएन अपने कार्यालय में नहीं पहुंचे थे। कर्मचारी ने बताया कि जल्द ही एक्सईएन आने वाले हैं। एक्सईएन चतुर्थ अपने कार्यालय में ही काम कर रहे थे।
स्थान : डीआईओएस कार्यालय
सुबह 11:05 बजे तक डीआईओएस कार्यालय में नहीं पहुंच सके थे। कर्मचारी ने कहा कि आने ही वाले हैं। डीआईओएस से बात करने का प्रयास किया, मगर उनका नंबर स्विच ऑफ जाता रहा।
स्थान : श्रम कार्यालय
यहां पर टीम ने 3:15 बजे पड़ताल की तो श्रम अधिकारी नहीं थे। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि अभी मीटिंग के लिए गए हैं।

ये मिले कार्यालयों में
इनके अलावा एसई रामकुमार सिंह, बीएसए कोमल, एडीएम संतोष कुमार कार्यालयों में ही फरियादियों की समस्याएं सुनते नजर आए।

-इस तरह परेशान नजर आए फरियादी
शामली के रहने वाले रामशरण बिजली बिल में त्रुटि को लेकर एक्सईएन कार्यालय पहुंचे थे, मगर अधिकारी के नहीं होने के कारण वापस लौट गए। बताया कि आधा घंटे से कार्यालय में हैं। वहीं कुड़ाना का इकबाल पेंशन को लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचा, मगर सुबह के समय अधिकारी नहीं मिले। अधिकारी के नहीं होने पर वापस लौट आया।
इन्होंने कहा...

सभी अधिकारियों को सुबह 10 बजे कार्यालयों में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई अधिकारी समय पर नहीं पहुंच रहा है तो जांच के बाद कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी। जल्द निरीक्षण कर ऐसे अधिकारियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

रविंद्र सिंह, डीएम शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें