फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में रिक्त सीट से ज्यादा जमा हुए ऑफर लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में रिक्त सीट से ज्यादा जमा हुए ऑफर लेटर
विज्ञापन

स्नातक में दाखिले के लिए ओपन सूची जारी, 26 तक जमा होंगे ऑफर लेटर
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से ओपन सूची जारी होने के बाद पहले दिन विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा किए। पहले ही दिन कई पाठ्यक्रमों में रिक्त सीट से ज्यादा ऑफर लेटर जमा हो गए। कॉलेजों में रिक्त सीट के अनुसार वरीयता सूची के आधार पर 27 सितंबर से दाखिले होंगे।
स्नातक में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर से तीन वरीयता सूची जारी की। तीनों वरीयता सूची के बाद भी कॉलेजों में सीट खाली रहने पर विश्वविद्यालय ने ओपन सूची जारी की है। जिन विद्यार्थियों के तीनों वरीयता सूची में दाखिले नहीं हुए हैं, उनके नाम ओपन सूची में शामिल किए गए हैं। ओपन सूची जारी होने के बाद 26 सितंबर तक विद्यार्थी ऑफर लेटर जमा करा सकेंगे। ओपन सूची जारी होने के पहले दिन विद्यार्थियों ने कालेजों में ऑफर लेटर जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके पीजी कॉलेज में बीएससी कृषि में 120, बीएससी बायो में 50, बीएससी गणित में 12, सेल्फ फाइनेंस में बीएससी कृषि में 16 व बीकॉम में 20 विद्यार्थियों ने ऑफर लेटर जमा कराए। उधर, वीवी पीजी कॉलेज में बीए में 260 आफर लेटर जमा हुए हैं। कई पाठयक्रमों में रिक्त सीट से ज्यादा ऑफर लेटर जमा होने से विद्यार्थियों को दाखिले में समस्या हो सकती है। कॉलेजों में 27 सितंबर से मेरिट के आधार पर दाखिला किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें