फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अब 35 किलो तक के व्यावसायिक पार्सल विदेश भेजना हुआ आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विदेशों में पार्सल भेजने वाले जिले के उद्यमियों के लिए खुशखबरी है। शामली के डाक कार्यालय में उद्यमियों की सुविधा के लिए निर्यात केंद्र खोला गया है। उद्यमियों को अपने उत्पाद को विदेशों में भेजने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। वह घर बैठे ही 35 किलो ग्राम तक के पार्सल की बुकिंग करा सकेंगे। शामली से अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी आदि देशों में भेजी जाती है माचिस, रेशम की चूड़ियां, अगरबत्ती और पेपर क्राफ्ट आदि भेजा जाता है।
विज्ञापन

जिले के 100 से अधिक उद्यमी अपने उत्पादों को विदेशों में भेजते हैं। हालांकि, डाक विभाग में यह सुविधा पहले से है मगर भीड़ अधिक होने के कारण कई बार व्यापारियों को परेशानी होती थी, जिसके कारण वह दिल्ली में पार्सल को भेजने के लिए जाते थे या फिर प्राइवेट कंपनियों का सहारा लेना पड़ता था। शामली डाकघर में अब उद्यमियों की सुविधा के लिए निर्यात केंद्र खोला गया है। किसी भी देश में पार्सल भेजा जा सकेगा। पार्सल भेजने के लिए हर देश का प्रति किलोग्राम अलग-अलग किराया निर्धारित किया गया है।
लाभ लेने के लिए उद्यमियों को विभाग के पोर्टल पर भी पंजीकरण कराना होगा। मंडल अधीक्षक बीएल मीणा कहना है कि निर्यात केंद्र को शुरू कर दिया गया है। प्रयास रहेगा कि उद्यमियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए। बागपत जिले में सितंबर में निर्यात केंद्र को चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन



- पार्सल बुकिंग पर इतने रुपये करने पड़ेंगे खर्च
देश का नाम धनराशि
चीन 1115
जापान 1190
फ्रांस 1410
अमेरिका 1489
आस्ट्रेलिया 1515
कनाड़ा 1670
जर्मनी 1775
यूके 1845
नोट : धनराशि प्रति किलोग्राम रुपये में हैं।



यहां करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिसके पास निर्यातक एक्सपोर्ट प्रमाणपत्र उपलब्ध हैं, वह डाक विभाग की साइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पार्सल काे भेजने के लिए करा सकता है।
- प्राइवेट कंपनी वसूलती थी अधिक पैसा, दिन भी कम लगेंगे
निर्यात केंद्र में उद्यमी 35 किलोग्राम तक के पार्सल को आसानी से भेज सकता है। अभी व्यापारी माल भेजने या फिर मंगाने के लिए प्राइवेट कंपनियों का अधिक सहारा लेते थे। जिसमें पैसा भी ज्यादा लगता था, निर्यात केंद्र में रुपये भी कम लेंगे। पार्सल की जांच भी दिल्ली कस्टम विभाग करता था। पहले 20 से 30 दिन में पार्सल पहुंच पाता था अब 13 से 15 दिन में पार्सल पहुंच सकेगा। एप के माध्यम से बुकिंग की सुविधा भी जल्द ही उद्यमियों को दी जाएगी।

- घर बैठे करा सकेंगे कस्टम क्लीयरेंस
ग्राहक डाक विभाग के पोर्टल पर लाॅग इन कर अपने दस्तावेज भेजकर तुरंत ही कस्टम क्लीयरेंस करा सकेंगे। सेवा का लाभ लेने के लिए व्यापारी भारतीय डाक विभाग के पोर्टल
www.indiapost.gov.in पर या फिर https://dnk.cept.gov.in/customers.web/ की साइट पर जाकर जिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उद्यमियों को निर्यातक होने का प्रमाणपत्र भी देना होगा। उसके उपरांत बुक करने के लिए पोर्टल पर विभाग की तरफ से उसे यूजर नंबर और पासवर्ड दिया जाएगा। इससे वह घर बैठे पार्सल को बुक करेगा।
इसके बाद पार्सल भेजने के लिए पार्सल को संबंधित डाकघर में जमा करना होगा। जिससे डाकघर द्वारा संबंधित पार्सल पर लगे बार कोड को स्केन करने के बाद डाकघर के पार्सल निर्यात केंद्र में उस विवरण को कॉपी किया जाएगा। इस पार्सल को निर्यात करने के लिए व्यापारी चाहे तो शुल्क ऑनलाइन भी कटवा सकता है।

- इन्होंने कहा

शामली में निर्यात केंद्र को शुरू करा दिया गया है। अब उद्यमियों को पार्सल भेजने में परेशानी नहीं होगी। ऑनलाइन भी बुकिंग कराई जा सकेगी। बागपत में भी सितंबर माह में केंद्र को शुरू करा दिया जाएगा।
- बीएल मीणा, मंडल अधीक्षक, डाक विभाग


बोले व्यापारी

व्यापारियों को मिलेगा लाभ
निर्यात केंद्र से व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। अपने पार्सल को भी विदेश में कम रुपयों में भेज सकेंगे। अभी 35 किलो तक के सामान को भेजने के लिए या तो प्राइवेट कंपनी का सहारा लेना पड़ता है या फिर घंटों तक डाकघर में लाइन में लगना पड़ता था। - अंकित गोयल, चेयरमैन साइमा और अध्यक्ष लघु उद्योग भारती शामली

- रुपयों की होगी बचत
निर्यात केंद्र से व्यापारियों पर आर्थिक मार नहीं पड़ेगी। उन्हें घर बैठे पार्सल बुक कराने की भी सुविधा मिल सकेगी। निर्यात केंद्र का हर व्यापारी को लाभ मिलेगा। - आलोक जैन, मंडल महासचिव, लघु उद्योग भारती
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें