फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर अब एक्स-रे के साथ मिलेगी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल से रेडियोलोजिस्ट को सीएचसी पर किया संबद्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सीएचसी शामली पर अब एक्स-रे के साथ जांच रिपोर्ट भी मिलेगी। जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलोजिस्ट को सीएचसी शामली पर संबद्ध किया गया है। अब सीएचसी शामली पर उम्र निर्धारण और मेडिकोलीगल के लिए एक्स-रे की सुविधा शुरू हो गई है। अभी तक इस कार्य के लिए मरीजों को मुजफ्फरनगर जाना पड़ता था।
सीएचसी शामली पर मरीजों को एक्स रे की सुविधा मिल रही थी। सीएचसी पर टेक्नीशियन की तैनाती पहले से है। टैक्नीशियन द्वारा मशीन से अधिकतर हड्डी से संबंधित मरीजों के एक्स रे किए जा रहे थे, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिल पाती थी। यहां पर रेडियोलोजिस्ट न होने से पुलिस से संबंधित मामलों में उम्र का निर्धारण व मेडिकोलीगल के लिए एक्स रे की सुविधा नहीं मिली रही थी। इसके लिए मरीजों को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल जाना पड़ता था। जिला अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट के पद पर डॉ. किशोर कुमार आहुजा की नियुक्ति हुई है, लेकिन वहां पर टैक्नीशियन न होने से एक्स रे की सुविधा अभी चालू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि सीएचसी पर रेडियोलोजिस्ट का पद रिक्त चल रहा था। मरीजों को रिपोर्ट भी नहीं मिल पा रही थी। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने इस समस्या को देखते हुए जिला अस्पताल से रेडियोलोजिस्ट को सीएचसी से संबद्ध किया है। डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने सीएचसी में कार्य शुरू कर दिया है। अब जिले के सभी मेडिकोलीगल, उम्र आदि के एक्स- रे और जांच रिपोर्ट की सुविधा सीएचसी पर उपलब्ध हो गई है। इससे पहले मरीजों को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर किया जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें