झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर प्रस्तावित टोल प्लाजा की जद में आए चार मकानों को खाली करने के नोटिस मिलने के बाद बुधवार को ग्रामीण एडीएम संतोष कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मिले। एडीएम ने ग्रामीणों को एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव लक्ष्मणपुरा के चार मकानों को टोल प्लाजा की जद में आने पर तहसील प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया था। जिसके बाद राजकुमार, तेजपाल, बबीता पत्नी सुभाष व नरेश आदि ग्रामीण बुधवार को एडीएम संतोष कुमार से मिले और उन्हें मामले की जानकारी दी। जिस पर एडीएम संतोष कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार भूमि का मुआवजा मिल जाएगा। बिना मुआवजा दिए किसी भी ग्रामीण का मकान जबरदस्ती खाली नहीं कराया जाएगा।
इस पर गांव निवासी राजकुमार ने एडीएम से गुहार लगाई कि नियमानुसार मुआवजा मिलने के बाद प्रशासन हमसे मकान तब तक खाली न कराए जब तक हम दूसरे स्थान पर भवन का निर्माण न कर लें।