फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के विकास कार्यों का ब्योरा न देने पर सचिव को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव दभेड़ीखुर्द में पूर्व प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए ब्योरा उपलब्ध नहीं कराने पर डीपीआरओ ने सचिव को नोटिस जारी किया है। डीएम के निर्देश पर जलनिगम के अधिशासी अभियंता जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव दभेड़ीखुर्द की पूर्व प्रधान मोहसिना के कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। मामले पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए जलनिगम के अधिशासी अभियंता को जांच अधिकारी नामित किया था, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव वीरपाल द्वारा पूर्व प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों से संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर जांच अधर में लटक गई है। इस बाबत जांच अधिकारी ने डीपीआरओ को पत्र लिखकर बताया कि सचिव ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए हैं, जिस कारण जांच करने में कठिनाई हो रही है। इसके बाद डीपीआरओ नंदलाल ने सचिव वीरपाल को नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने सचिव की अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए तीन दिनों के अंदर जांच अधिकारी को संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर अग्रिम कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मामले में विकास खंड अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सचिव वीरपाल का थानाभवन ट्रांसफर हो गया है। मामले में ब्योरा उपलब्ध नहीं कराने पर सचिव को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें