फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली से चौसाना जाने के लिए एक भी रोडवेज का संचालन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के बिड़ौली से चौसाना होकर सहारनपुर जाने के लिए यूपी रोडवेज की कोई बस सेवा नहीं है। इससे यात्रियों को प्राइवेट बसों के सहारे सफर करना पड़ता है। प्राइवेट भी यहां पर सिर्फ एक ही बस चल रही है, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी होती है। सवारियों को डग्गामार वाहनों में भी जाने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

शामली से झिंझाना, ऊन होकर चौसाना आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही प्राइवेट बस चलती है। यह प्राइवेट बस सुबह शामली से 9 बजे चलकर झिंझाना ऊन होकर चाैसाना पहुंचती है। दोपहर तीन बजे के बाद चौसाना से ऊन होकर शामली पहुंचती है। विवाह-शादी में यह प्राइवेट बस अक्सर बुक रहती है। एक भी प्राइवेट बस का संचालन नहीं होने के कारण यात्री परेशान हैं। यात्री यामीन, भूरा, सुनील का कहना है कि कम से कम दो रोडवेज बसों का संचालन इस रूट पर होना चाहिए। सहारनपुर मंडल के यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी रोडवेज के रीजन के सभी एआरएम की बैठक बुलाई है। इसमें सहारनपुर से शामली से बिड़ौली होकर चौसाना से सहारनपुर जाने लिए यूपी रोडवेज की बसें चलाने पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें