कैराना। करीब 22 साल पुराने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी का मकान नहीं मिलने पर कुर्की नोटिस चस्पा करने आयी नोएडा पुलिस बिना कार्रवाई के ही लौट गई।
बृहस्पतिवार को नोएडा के थाना फेस 2 के एसआई करतार सिंह ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज करायी। एसआई करतार सिंह ने बताया कि उनके थाने पर 2001 में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। उक्त मुकदमे में कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी जावेद उर्फ दिलशाद उर्फ इनाम तराजू वांछित चल रहा है। आरोपी के अदालत में हाजिर नहीं होने पर नोएडा पुलिस धारा 82 के तहत आरोपी के घर पर कुर्की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा करने आयी थी। लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस आरोपी के मकान का पता नहीं लगा सकी। इसके बाद नोएडा पुलिस लौट गई। संवाद