फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अफसर नहीं आए, बीस घंटे तक अफसर करते रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोडल अफसर नहीं आए, बीस घंटे रहा इंतजार
विज्ञापन

शामली। नोडल अफसर और यूपी रोडवेज के एमडी डॉ. संजय कुमार जिले के प्रस्तावित दौरे पर नहीं आ पाए। शासन के निर्देश अपना कार्यक्रम स्थगित करके वह लखनऊ लौट गए। बीस घंटे तक जिले के अफसर थानाभवन सर्किट हाउस में उनका इंतजार करते रहे।
जिले के नोडल अफसर और यूपी रोडवेज के एमडी डॉ. संजय कुमार का सात नवंबर को शामली आने का कार्यक्रम जारी किया गया था। बुधवार को सुबह आठ बजे लखनऊ से चलकर शाम पांच बजे उन्हें थानाभवन सर्किट हाउस में पहुंचना था। यूपी रोडवेज और प्रशासन के अफसर थानाभवन सर्किट हाउस पर पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए थे। एमडी के इंतजार में पूरी रात सर्किट हाउस में डेरा डाले रहे। बृहस्पतिवार को दोपहर तक नोडल अफसर के आने की सूचना और उनकी कोई लोकेशन नहीं मिली। दोपहर एक बजे के बाद जिला प्रशासन को जानकारी मिली कि शासन के बुलावे पर वह रास्ते से लखनऊ मुख्यालय लौट गए। दोपहर एक बजे के बाद उन्होंने अपना दौरा स्थगित करने की जानकारी देते हुए बताया कि वह अगले सप्ताह आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
व्यापारी हुए मायूस
जिले के व्यापारी रोडवेज के मॉडल बस अड्डे के लिए बजट जारी करने की डॉ. संजय कुमार से आस लगाए थे। शहर के बीच शामली नगर पालिका परिषद की 14 बीघा भूमि बस अड्डे के निर्माण को मंजूरी मिलने की भी उम्मीद थी। लेकिन एमडी के न आने से व्यापारी मायूस दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें