फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना में कूदे छात्र का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शनिवार को यमुना नदी में कूदे छात्र हिमांशु का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

शनिवार शाम हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव पंचवटी निवासी 20 वर्षीय हिमांशु यमुना में कूद गया था। घटना से पहले मोबाइल पर दोस्तों को सुसाइड मैसेज भी भेजा था। पीएसी की फ्लड यूनिट ने रविवार को मोटरबोट से 10 किलोमीटर दूर टांडा तक तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को भी पीएसी गोताखोरों और प्राइवेट गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, पर कोई पता नहीं चल सका। इस दौरान छात्र के परिजन भी यमुना पुल पर मौजूद रहे। देर शाम तक खोजबीन जारी रहने के बाद निराश होकर परिजन वापस लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें