शामली कलेक्ट्रट सभागार में शपथ दिलाते एडीएम अरविन्द कुमार
- फोटो : SHAMLI
शामली। नो स्मोकिंग-डे पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने जिले के अधिकारियोें, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। वह अपने कार्यालय, विद्यालय, गांव, शहर को धूम्रपान एवं तंबाकू मुक्त बनाए रखने के महाअभियान में सच्चे मन से भागीदारी निभाएं। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम ने कहा कि व्यक्तिगत-जन स्वास्थ्य की दृष्टि से वह स्वयं तंबाकू का सेवन नहीं करें। समाज के सभी लोगों को तंबाकू न सेवन करने के लिये प्रेरित करें। भविष्य में अपने विद्यालय, कार्यालय, गांव, शहर को धूम्रपान एवं तंबाकू मुक्त बनाए रखें।
शामली कलेक्ट्रट सभागार में शपथ लेते कर्मचारी- फोटो : SHAMLI