फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिल्ली- देहरादून ग्रीन फील्ड इकॉनमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे पर नया इंटरचेंज नही बनेगा

Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
भाज्जूूूूूूूूूूूूूूूूूूू गांव में दिल्ली देहरादून एक्सप्रैवे
विज्ञापन
शामली। दिल्ली- देहरादून ग्रीन फील्ड इकॉनमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे पर कोई नया इंटरचेंज नहीं बनेगा। जिले में शामली-भौराकंला-सिसाैली मार्ग पर भाजू गांव और मुजफ्फरनगर जिले में कैराना-खतौली मोरना मार्ग पर राजपुर छाजपुर गांव में नया इंटरचेंज बनने की संभावना खत्म हो गई है। हालांकि भाजू और राजपुर छाजपुर गांव में नए इंटरचेंज के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान मांग कर चुके हैं। भाजू में इंटरचेंज स्थापना के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत दो बार पंचायत कर चुके हैं। भाजू में किसानों ने पिछले तीन माह से इंटर चेंज निर्माण के लिए उपरिगामी पुल का निर्माण रुकवा रखा है।
विज्ञापन

दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर बागपत जिले के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस से लेकर बागपत- मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर जिले के गणेश चौक से होते हुए उत्तराखंड के देहरादून तक दिल्ली- देहरादून इकॉनमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है। भारत माला परियोजना के तहत दिल्ली- देहरादून इकॉनमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे शामली जिले में बुटराड़ा, मेरठ- करनाल पर लांक, थानाभवन क्षेत्र के ख्यावड़ी, सहारनपुर बाईपास पर गणेशपुर चौक, बागपत जिले के बडौत- मेरठ मार्ग पर बडौत, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास इंटरचेंज स्वीकृत है। किसान बागपत जिले में गांगनौली, मुजफ्फरनगर जिले में कैराना-खतौली मोरना स्टेट हाईवे पर राजपुर छाजपुर, शामली जिले में भाजू और सहारनपुर जिले में बडगांव में नए इंटरचेंज की मांग कर रहे थे।
बागपत एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीके सिंहा ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली ने नए इंटरचेंज स्वीकृत करने से इंकार कर दिया है। दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक काॅरिडोर के नए इंटरचेंज की केंद्रीय सड़क मंत्रालय की स्वीकृति न आने से किसानों में मायूसी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक का कहना है कि भाजू में इंटरचेंज की मांग पूरी नहीं होने पर किसानों ने काम रुकवा दिया है। उनका कहना है कि इंटरचेंज की मांग पूरी न होने तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें