फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यक्रमों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विकास कार्यक्रमों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने जिले के विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए सड़कों का सर्वे रिपोर्ट तलब की है। निर्माण कार्यों की समीक्षा में डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई ।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर ने समीक्षा बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने सभी गोशालाओं पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। लाभार्थी परक योजना का पात्र को कैंप लगाकर अधिक से अधिक लाभ दिया जाने और वृद्धावस्था व निराश्रित महिला पेंशन में केवाईसी की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्ता परक निस्तारण करने के निर्देश दिए। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनता दर्शन में जरूर बैठे और जन शिकायतों का ज्यादा से ज्यादा निस्तारण करें। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि शामली जिला टॉप टेन में आ गया है। बैठक में डीडीओ शैलेन व्यास उपस्थित रहे। कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला दिव्यांग बंधु समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी सभासदों से समन्वय स्थापित करके दिव्यांग पेंशनर जिन्होंने केवाईसी नहीं कराई है, उनका डाटा प्राप्त कर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय जमा कराएं। सभी बीडीओ को भी निर्देश दिए कि सभी सचिव व पंचायत सहायकों की बैठक कर शेष केवाईसी का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराए। लीड बैंक मैनेजर व राशन कोटेदारों से बैठक कर डेटा एकत्र करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें