शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल में आईसीएसई व आईएससी का रिजल्ट आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं
शामली। सीआईएससीई का हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी हुआ। जिसमें शामली के सेंट फ्रांसिस स्कूल की नित्या जैन ने हाईस्कूल और इंटर में संकल्प वत्स ने स्कूल टाॅप किया। रिजल्ट देख छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। टॉपर्स रिजल्ट का पता लगते ही स्कूल में मिठाई लेकर पहुंचने लगे। शिक्षकों और फादर को मिठाई खिलाकर वाहवाही बटोरी। शिक्षकों ने भी टॉपर्स को बधाई देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सोमवार दोपहर परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इस बोर्ड से शामली में केवल सेंट फ्रांसिस स्कूल ही संचालित है। जिसमें हाईस्कूल में शामली के धीमानपुरा की नित्या जैन 99.2 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर बनी। दूसरे स्थान पर सौम्यता मित्तल ने 98.06 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर अमन सैनी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं इंटरमीडिएट में शामली के काकानगर के संकल्प वत्स ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। दूसरे स्थान पर आध्या अग्रवाल ने 96.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर देवांश और गौरी शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। रिजल्ट आते ही टॉपर्स को सूचना मिलते ही छात्र-छात्रा मिठाई लेकर स्कूल पहुंचना शुरू हो गए। सभी टॉपर्स को शिक्षकों और स्कूल प्रधानाचार्य फादर जोश ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसी तरह मेहनत व लगन से स्कूल व परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।