फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वीडियो कॉल पर नितिन ने मां और एक अन्य से कहा था मेरा आएगा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ के मजरे खिजरपुर के निकट जंगल में पेड़ पर लटके मिले युवक के शव के मामले में पुलिस की जांच में कई बातें सामने आई है। मरने से पहले 10 से अधिक बार श्रमिक ने मां और एक अन्य युवती से वीडियो कॉल पर बात की थी। कहा था कि कैराना में कुछ युवकों ने उसकी पिटाई की है, जिसके कारण अब उसका शव ही घर पर आएगा। हालांकि, हत्या या आत्महत्या के मामले में पुलिस जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार दोपहर को गांव लिसाढ़ के मजरे खिजरपुर के पास जंगल में लोगों ने पेड़ पर कपड़े से बनाए फंदे पर लिसाढ़ निवासी नितिन कुमार (18) पुत्र धरेंद्र का शव मिला था। परिजनों ने बताया था कि नितिन बुधवार शाम करीब चार बजे गांव हसनुपर निवासी अपने दोस्त अंकित के साथ बाइक पर गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
कोतवाली प्रभारी समय पाल सिंह अत्री ने बताया कि अभी तक कि जांच में सामने आया है कि नितिन और और उसका दोस्त अंकित कैराना गए थे, जहां पर नितिन की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने कई बार अपनी मां और एक अन्य युवती से बात की। युवती से कहा था कि तुम्हारी वजह से पिटाई हुई है। मां से कहा था कि अब मेरा शव ही आएगा। 10 से अधिक बार मां और युवती से बात की। हालांकि, युवक ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें