फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम की नौ टीमों ने 825 परिवारों का किया सर्वे

विज्ञापन
शामली माजरा रोड पर सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। दिल्ली से लौटे युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नौ टीमों ने बुच्चाखेड़ी गांव में डोर टू डोर 825 परिवारों का सर्वे किया। सर्वे कार्य की मॉनीटिरिंग करने वाले ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग और डीसीपीएम आरिश खान ने बताया कि बुच्चाखेड़ी में दिल्ली से लौटे युवक की दो दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। युवक को कोविड-19 अस्पताल झिंझाना शिफ्ट करने के साथ ही युवक के परिवार के तीन सदस्यों को शामली क्वारंटीन सेंटर में ले जाया गया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की नौ टीम ने गांव में डोर टू डोर 825 घरों में 5270 लोगों का सर्वे किया। इनमें 12 लोग बाहर से लौटे हैं। बाहर से आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। जल्द ही इन लोगों के सैंपल लेकर जाच को भेजे जाएंगे।

शामली माजरा रोड पर सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें