फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए व एटीएस ने पीएफआई के सदस्य मौलाना साजिद को हिरासत में लिया

विज्ञापन
शामली के गांव मामौर में ग्राम प्रधान पति व पीएफआई के सदस्य मौलाना साजिद की फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। एनआईए व एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई कर बुधवार देर रात गांव मामौर के प्रधानपति व पीएफआई के सदस्य मौलाना साजिद को उसके घर से हिरासत में ले लिया। साजिद पर टेरर फंडिंग व कैंप चलाने के आरोप हैं।
एनआईए व नोएडा एटीएस के इंस्पेक्टर एके सिंह ने टीम के साथ गांव मामौर में देर रात करीब दो बजे दबिश दी। इस दौरान ग्राम प्रधानपति मौलाना साजिद के मकान को टीम ने घेर लिया। इसके बाद मौलाना साजिद के बारे में उसके भाई मौलाना जाहिद से जानकारी ली। कहा कि उससे एक लड़की के बारे में पूछताछ करनी है। इसके बाद साजिद टीम के सामने आया तो उसे हिरासत में लेकर चले गए। बताया कि मौलाना साजिद पर टेरर फंडिंग व कैंप चलाने के आरोप हैं।
विज्ञापन

साजिद के छोटे भाई साबिर ने बताया कि रात करीब दो बजे सादी वर्दी में लोग आए और साजिद के बारे में पूछताछ की। कहा कि आधा घंटे बाद छोड़ देंगे। उसका भाई बेकसूर है। उसे फंसाया जा रहा हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि एटीएस ने रात में मामौर में छापा मारकर पीएफआई के सक्रिय सदस्य मौलाना साजिद को उठाया है। टीम उसे नोएडा ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।
भड़काऊ पोस्टरों के साथ किया था गिरफ्तार
दिसंबर 2019 में देश के कई हिस्सों मे सीएए का विरोध चल रहा था। कस्बे के ईदगाह मैदान में भी सैकड़ों लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने मामौर से भड़काऊ पोस्टरों के साथ पीएफआई के सदस्य मौलाना साजिद समेत 7-8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। साजिद बाद में जमानत पर बाहर आ गया था।
विज्ञापन

साजिद ने पीएफआई के सदस्य बनाए
2019 में भड़काऊ पोस्टर के साथ गिरफ्तार मौलाना साजिद व उसके साथियों ने खुलासा किया था कि वे कैराना नगर व आसपास के गांवों में पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से लोगों को जोड़ रहे हैं। उन्होंने कई लोगों को सदस्य बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें