ऊन। शहीद भगत सिंह युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि शहीद भगत सिंह के भतीजे चौधरी किरनजीत सिंह ने युवाओं को भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर आदर्श भारत बनाने में योगदान देने की अपील की।
अध्यक्षता बत्तीसा खाप के चौधरी बाबा शौकिन्द्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि शहीद भगत सिंह के भतीजे किरनजीत सिंह को खाप चौधरी ने पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इसके बाद समिति के पदाधिकारी ने खाप चौधरी थाबेदारों व समिति के पदाधिकारी, सदस्यों को पटका पहनकर सम्मानित किया। साथ ही समिति के पदाधिकारी दीपक सभासद अध्यक्ष, राहुल उपाध्यक्ष, अनुज कुमार महासचिव, वासु महामंत्री, मोहन प्रजापति कोषाध्यक्ष को पद की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि सरदार किरनजीत सिंह ने कहा कि भगत सिंह देश के युवाओं के आदर्श हैं। भगत सिंह ने अपना जीवन अखण्ड भारत के लिए बलिदान किया। वह ऐसा देश चाहते थे, जिसमें सभी जाति, धर्म, अमीर-गरीब सबको समान अधिकार मिले। ऊंच-नीच का भेदभाव न हो।
सभा का संचालन देवराज पहलवान ने किया। कार्यक्रम में मनीष कॉल खंडे, धीरज, टीपू कैल, पवन सिंह, मंत्री देवेंद्र सिंह, यशपाल सभासद, सोनू टिकैत, अमित कुमार, बृजेश वशिष्ठ, सरदार परमजीत सिंह, विशु मलिक शामिल रहे।