फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त जिला मुख्य आयुक्त ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनियुक्त जिला मुख्य आयुक्त ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

शामली। भारत स्काउट और गाइड उप्र के प्रादेशिक मुख्य डॉ. प्रभात कुमार ने डिप्टी कलक्टर शिव प्रकाश यादव को जिला मुख्य आयुक्त नियुक्त किया है।
सहारनपुर मेरठ मंडल के प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट गाइड मंयक शर्मा ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को जिला मुख्य आयुक्त का नियुक्ति पत्र और अधिकार पत्र सौंपे। उन्होंने जिला मुख्य आयुक्त पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर जिला आयुक्त स्काउट चौधरी मान सिंह बालिका इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्य अमित मलिक, जिला आयुक्त गाइड श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका, सचिव स्काउट गाइड आरके इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष स्काउट गाइड बाबू जवान सिंह इंटर कालेज खंदरावली के अध्यापक अभिषेक शर्मा और सुरेश कुमार, राज सिंह आदि ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नवनियुक्त जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड डिप्टी कलक्टर शिवप्रकाश यादव का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें