फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शिक्षक कर्मचारी हित में नहीं है नई पेंशन योजना

विज्ञापन
शामली में सासंद को ज्ञापन देती महिला शिक्षक
विज्ञापन
- महिला शिक्षक संघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उप्र महिला शिक्षक संघ जनपद शामली ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी को ज्ञापन दिया। शिक्षिकाओं ने कहा कि नई पेंशन योजना शिक्षक व कर्मचारियों के हित में नहीं है। इसलिए नई पेंशन योजना शिक्षक, कर्मचारी समाज को स्वीकार नहीं है।
महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी के नेतृत्व में हनुमान मार्ग स्थित कार्यालय पर सांसद प्रदीप चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उप्र राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं उप्र महिला शिक्षक संघ व अन्य संबद्ध संगठनों के आंदोलन, ज्ञापन और वार्ता के माध्यम से सरकार का ध्यान बार-बार आकृष्ट कराया गया, लेकिन अभी तक कर्मचारियों की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु कोई प्रगति नहीं हुई, जबकि कई प्रदेश सरकारों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी गई है। उन्होंने शिक्षक कर्मचारी समाज के हित के हित को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

सांसद ने शिक्षक कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण अपने स्तर से कराने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी, संरक्षक सुहासिनी, महामंत्री कुसुमलता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाइस्ता खान, मीडिया प्रभारी रेणुका शर्मा, उपाध्यक्ष रेशमा, संयुक्त मंत्री पिंकी आदि मौजूद रही।

छोटा परिवार रखने के बताए लाभ
शामली। शहर के मोहल्ला बड़ी आल जाटान में रविवार को सुखी परिवार वेलफेयर समिति की सभा हुई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष खजांची वार्ष्णेय ने सुखी परिवार के लिए छोटे परिवार रखने की लोगों को सुझाव दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुखी परिवार के लिए हम दो हमारे दो के लाभ लोगों को बताए गए। इस दौरान केंद्र सरकार से मांग की गई कि वह जनसंख्या नियंत्रण के लिए संसद में परिवार नियोजन के लिए विधेयक पारित करें। इस अवसर पर पंकज अग्रवाल व वंदना अग्रवाल ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। सभा में सन्नी निर्वाल, प्रताप सिंह राठौर, सपन मित्तल सभासद, पंकज अग्रवाल, ध्रुव अग्रवाल, आशीष भारद्वाज, सुनील जैन और उदय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें