फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लॉर्ड विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के नए पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लॉर्ड विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट शामली की वार्षिक सामान्य बैठक में नए वित्तीय वर्ष के लिए कन्हैया लाल को अध्यक्ष, विपिन जांगिड़ महासचिव, महेश धीमान को कोषाध्यक्ष चुने जाने के बाद नई कार्यकारिणी ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अजय बाबू शर्मा ने बताया की लॉर्ड विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट का गठन 21 जून 2021 को किया गया था। ट्रस्ट शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में समाज के युवाओं के लिए बेहतर से बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए कार्य करता है। पूर्व महासचिव अशोक आर्य ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा विश्वकर्मा एकेडमी के साथ संचालित नि:शुल्क नीट कोचिंग के माध्यम से अब तक चार युवाओं को एमबीबी एस में प्रवेश मिल चुका है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों की आख्या प्रस्तुत करते हुए ट्रस्ट द्वारा संचालित मल्टीस्पेशलिटी चैरिटेबल हॉस्पिटल आरोग्यम हॉस्पिटल संचालित किया जा रहा है।
ट्रस्ट के नए अध्यक्ष कन्हैया लाल ने कहा कि ट्रस्ट समाज सेवा के नए आयामों की ओर अग्रसर रहेगा। भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में समाज और राष्ट्र के विकास का सहगमी बनेगा। महासचिव विपिन जांगिड ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर दिनेश धीमान तथा महेश धीमान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें