फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक हजार रुपये के लिए भतीजों ने की थी बाला की हत्या

विज्ञापन
कैराना के बुच्चाखेडी में महिला की हत्या के आरोपियो के बारे में जानकारी देते एसपी अभिषेक-पुलिस
विज्ञापन
शामली, कैराना। एक दिन पहले गांव बुच्चाखेड़ी में 40 वर्षीय महिला बाला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतका के जेठ के दो बेटों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया। हत्या का कारण एक हजार का विवाद बताया गया। पुलिस ने आरोपियों का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मंगलवार की देर रात गांव बुच्चाखेडी में बाला (40) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पति रामपाल ने अपने बड़े भाई रामकिशन के बेटों बालिस्टर व धर्मू पर हत्या का शक जताया था। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियाें की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। एसपी का कहनक्है कि आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया ।

- एक हजार रुपये बने बाला की मौत का कारण

एसपी के अनुसार, पुलिस पूछताछ करने पर आरोपी बालिस्टर ने बताया कि मृतका बाला उनकी सगी चाची थी तथा गांव में ही उनके पड़ोस में मकान लेकर रहने लगी थी। करीब एक माह पहले उन्होंने अपनी चाची बाला को 5 हजार रुपये उधार दिए थे। कई दिन गुजर जाने के बाद उन्होंने अपनी चाची से अपने 5 हजार रुपये वापस मांगे तो चाची ने चार दिन पहले मेरी पत्नी संगीता को 3500 रुपये वापस कर दिए तथा यह कह कर गई कि यह 4500 रुपये है।
विज्ञापन

जब मैंने अपनी पत्नी से पैसे मांगे तो उसने मुझे 3500 रुपये ही दिए। मैंने कहा कि यह तो केवल 3500 रुपये है। चाची तो 4500 रुपये बता रही है। 1000 तुमने कहां गायब कर दिए। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। बाद में जब उसने अपनी चाची को पत्नी के द्वारा घर पर बुलाकर कहा कि आप तो केवल 3500 रुपये दे गई थी मुझे 4500 रुपये बता रही हो। इसी बात को लेकर चाची बाला ने हम दोनों भाइयों को काफी बुरा भला कहा तथा हमारी सबके सामने बहुत बेइज्जती कर दी। तब हम दोनों भाइयों ने अपनी चाची की हत्या करने की योजना बनाई थी।
आपोपी ने बताया कि वे मौके की तलाश में थे। घटना वाली रात को उनका चाचा रामपाल व चचेरा भाई मोहित बुढ़ाना जाने की बात कहकर गए हुए थे। मौका पाकर वे अपने घर से एक चाकू लेकर आधी रात के बाद अपनी चाची के घर आ गए। चाची बाला घर के आंगन में चारपाई पर लेटी हुई थी। दोनों भाइयों ने चाची को पकड़कर उसके ऊपर चाकू से कई वार कर दिए। कुछ देर बाद जब उनको पूरा यकीन हो गया कि चाची मर चुकी है तो वह मौके से भाग गए तथा उन्होंने जल्दबाजी में चाकू चाची के घर के पीछे खाली जगह में पड़े गोबर के पास बिटोड़े के पास ही झाड़ी में छिपाकर रख दिया था।

- हत्यारोपी ट्यूबवेलों पर करते थे चोरियां

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास प्रकाश में नहीं आया, लेकिन पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ट्यूबवेल आदि जगह पर चोरी करते थे, लेकिन कभी भी पकड़े नहीं गये थे।

- आरोपी पुलिस को करते रहें गुमराह

कैराना। घटनास्थल का मौका मुआयना करने पहुंचे एसपी, एसओजी, सर्विलांस, फील्ड यूनिट की टीम को दोनों हत्यारे गुमराह करते रहें। पुलिस द्वारा खून से सने जो कपड़े बरामद किए गए। वो बालिस्टर के मिले। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
- आरोपियों को कोई पछतावा नहीं, बोले - बेइज्जती का बदला लिया
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें चाची की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। उन्हाेंने पहले सुना था कि जमीन या फिर अन्य रंजिश में परिवार के सदस्यों की हत्या की जाती है। उसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बेइज्जती के कारण चाची की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें