फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पड़ोसियों ने घर में घुसकर बोला हमला, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-हमले में चार महिला और दो युवक घायल, पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नानुपुरी में पड़ोसियों ने रंजिश के चलते एक व्यक्ति के घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में चार महिलाओं और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने अपना डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव नानूपुरी निवासी मनोज ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह शनिवार शाम को अपने परिवार के साथ घर पर बैठा हुआ खाना खा रहा था। आरोप है कि इसी बीच रंजिश के चलते पड़ोस के ही चमन ने अपने परिवार के विक्रम, सूरज, तीरथ और दो लोगों के साथ मिलकर पीड़ित के परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में महिला गुड्डी, नत्थो, स्नेहा, वैष्णव, विनय और अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने अपना डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें