झिंझाना के बिड़ौली मे खाने के पैकिट वितरित करते व्यापारी।
- फोटो : SHAMLI
जरूरतमंदों को भोजन पैकेट मिले
झिंझाना। लॉकडाउन के चलते व्यापारियों ने बिडौली चेकपोस्ट पर बाहर आ रहे लोगों के अलावा मलिन बस्ती, कांशीराम आवास, सीतापुरी आदि में गरीब लोगों को खाने के पैकेट वितरित किए गए। इस कार्य में थाना प्रभारी पीके सिंह के अलावा इंस्पेक्टर आर के शर्मा, बिडौली चौकी प्रभारी देवेंद्र शर्मा आदि का सहयोग रहा। व्यापार मंडल झिंझाना के नगर अध्यक्ष विनोद संगल ने बताया की भोजन वितरण में सहयोगियों में अनिल गर्ग, राहुल प्रेमी, सुनील बंसल, अरविंद बंसल, अधिशासी अधिकारी झिंझाना आदि साथ रहे हैं।