फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपथ पर कदमताल करेंगे शामली का एनसीसी कैडेट दीपक

विज्ञापन
एनसीसी कैडेट दीपक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज के बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र और एनसीसी कैडेट टिटौली निवासी दीपक गणतंत्र पर राजपथ पर कदमताल करेंगे। कर्नल विशाल बख्शी ने बताया कि यह हमारी 85 एनसीसी बटालियन के लिए गर्व की बात है। दीपक देशभर से चयनित श्रेष्ठ कैडेटों के साथ मार्च पास्ट की टीम का हिस्सा होंगे। दीपक के पिताजी चांदपाल मजदूरी करते हैं। दो भाई और दो बहनों में दीपक सबसे बड़े हैं। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के बावजूद दीपक ने कठिन परिश्रम और मेहनत के साथ एनसीसी के माध्यम से गणतंत्र दिवस परेड में अपना स्थान बनाया है। कर्नल ने दीपक की प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने के लिए राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज के एएनओ कैप्टन केपी सिंह और 85 बटालियन के सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह, सूबेदार हरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, नायब सूबेदार दिगंबर सिंह और हवलदार राकेश डोगरा, हवलदार विजय, सोहनलाल और अन्य एनसीओ को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें