फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मेडिकल एजेंसी के रिकाॅर्ड को खंगाल रही एनबीसी की टीम

Sun, 05 May 2024 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम मेडिकल एजेंसी के रिकाॅर्ड की जांच में जुटी है। टीम हिरासत में लिए गए मेडिकल एजेंसी संचालक से भी पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी तक एजेंसी संचालक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शामली में चौथी बार शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कुरुक्षेत्र की टीम ने दबिश देकर अस्पताल रोड स्थित मेडिकल एजेंसी संचालक को हिरासत में लिया था। टीम ने मेडिकल एजेंसी पर जांच पड़ताल कर संचालक को अपने साथ ले गई थी। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कुरुक्षेत्र के प्रभारी प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि एजेंसी का रिकाॅर्ड मांगा गया है। रिकाॅर्ड की जांच की जा रही है। एजेंसी संचालक हिरासत में है, जिससे पूछताछ की जा रही है। अभी एजेंसी संचालक के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कुरुक्षेत्र की टीम शामली में नशीली दवाओं की बिक्री के मामले को लेकर कार्रवाई करने के लिए चार बाद दबिश दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें