जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। शामली के हनुमान धाम में भी स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक तिरंगा फहराने वाले थे अचानक की तिरंगा उल्टा हो गया। एडीएम संतोष कुमार और अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह तिरंगे की संभाला और उसे उतार लिया। इसके बाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2023 स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन हनुमान धाम शामली में किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर दिनेश खटीक जी राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग, उ0प्र0/ प्रभारी मंत्री, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पूर्व विधायक शामली तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, जिलाधिकारी रविंद्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक, मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह,अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, एडिशनल एसपी ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारियों, गणमान्यों एवं स्कूली बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन को सुना गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश वासियों को अमृतकाल के पंचप्रण की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत मंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम का मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसके उपरांत राज्यमंत्री दिनेश खटीक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद में शहीदों के परिवारों को अंग वस्त्र और फूल माला पहनकर सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यक्रम भव्य तरीके से संपन्न हुये।आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 अगस्त से मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद में किए गए कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जनपद में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां का जिक्र करते हुए अतिथि को अवगत कराया