फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रेट लिस्ट के साथ दुकानों पर लिखा नाम

Fri, 19 Jul 2024 03:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली धीमानपुरा रोड पर फोटो विक्रेता ने लगया नाम का पर्चा
विज्ञापन
शामली। कांवड़ मार्ग पर खाद्य पदार्थों की दुकानों, ठेले रहेड़े के साथ ही होटल ढाबों पर सामान की रेट लिस्ट के साथ मालिक का भी नाम लिखा जाएगा। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी मिलते ही शामली में दो तीन रेहडे ठेले वालों ने अपने नाम लिखकर पर्चे लगा दिए, लेकिन रेट लिस्ट नहीं लगाई थी। हालांकि कुछ ही देर बाद नाम लिखे पर्चे को भी हटा लिया गया। एसपी ने भी इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

कांवड़़ मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारी चल रही है। इन्हीं तैयारियों के चलते सहारनपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक अजय साहनी के आदेश पर शामली में भी पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने भी होटल एवं ढाबा संचालकों और अन्य विक्रेताओं को खाद्य सामग्री की रेट लिस्ट के साथ ही अपना नाम भी अंकित करने के निर्देश जारी किए है।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकाने बंद रखने रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले ढाबों एवं होटलों पर खाद्य पदार्थों की बिक्री वाले सामान की रेट लिस्ट चस्पा करने के साथ ही उन्हें अपना नाम भी स्पष्ट रूप से लिखकर चस्पा करना होगा। उन्होंने हा कि अगर कहीं पर इसका पालन नहीं किया जाता तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, सोशल मीडिया पर डीआईजी के आदेश वायरल होने पर शहर के शिव चौक के निकट फल बेचने वाले नीटू, सोमपाल व युनूस ने अपने नाम लिखे पर्चे लगा दिए। हालांकि कुछ देर बाद ही पर्चे हटा लिए गए थे।
इस संबंध में फल विक्रेता नीटू का कहना है कि उन्हें अपना नाम लिखने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। अपना नाम लिखकर सामान बेचने वाले की पहचान होगी और किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। उनका कहना है कि यह तो कांविड़एं पर निर्भर करेगा कि वह किससे सामान ले।कुछछ मुस्लिम दुकानदारों ने भी दुकान के बाहर नाम लिखे हैं, जिन्हें बाद में हटा दिया गया। एसपी का कहना है कि सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश का पालन कराने को कहा गया है। आदेश से दुकानदारों को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
प्रशासन का निर्णय सही
भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी का कहना है कि यह विषय किसी हिंदू या मुस्लिम से जुड़ा मामला नहीं है। सावन मास की कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। प्रशासन ने दुकानदारों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी मांगी है। इसमें कोई ठेले वाला हो या दुकानदार, वह अपना नाम स्पष्ट रूप से लिखे। प्रशासन का यह निर्णय सही है।
ठेलों, दुकानों पर नाम लिखने के आदेश पर सपा ने जताया विरोध
शामली। सपा के कैराना लोकसभा प्रभारी प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि सदियों से चल रही कांवड़ यात्रा में कभी हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा नहीं रहा। कांवड़ियों के रास्ते में पड़ने वाले सभी गांवों-शहरों में हिंदू-मुस्लिम शिविर लगाकर उनकी सेवा करते रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी कांवड़ यात्रा का राजनीतिकरण कर रही है। कभी व्यवस्था के नाम पर तो कभी पुष्प वर्षा के नाम पर। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी का दुकानों एवं ठेलों पर नाम लिखने का आदेश संविधान का खुला उल्लंघन है। संविधान में व्यवस्था है कि राज्य धर्म एवं जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करेगा। समाजवादी पार्टी संविधान का उल्लंघन करने वाले इस आदेश का विरोध करती है तथा इसे वापस लेने की मांग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें